गोंडा : पीस कमेटी की बैठक में शांति बनाये रखने पर जोर

गोंडा।आगामी होली रमजान पर्व व लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए फोर्स ने पैदल मार्च किया।सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह की अगुवाई में निकाला गया। पैदल मार्च स्थानीय नगर पंचायत के बस स्टॉप गांधी चौराहा इकौना मार्ग आर्यनगर मार्ग व पुरानी बाजार हनुमानगढ़ी चौराहा भगवानदीन पुरवा पृथ्वीनाथ विशुनापुर कस्बा लोनावाला दरगाह आदि स्थानों से गुजरा।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि होली रमजान पर्व व लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शासन के निर्देश पर पैदल मार्च किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का है।वहीं कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया।पैदल मार्च में वरिष्ट उपनिरीक्षक पंकज कुमार उपनिरीक्षक लाल बिहारी धीरेन्द्र सिंहएअखिलेश यादव व मुख्य आरक्षी राज किशोर आदित्य यादव केंद्रीय सुरक्षा बल व अन्य महिला पुरुष पुलिसकर्मी रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें