कलियर: हज टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजित

पिरान कलियर। हज यात्रा पर जाने से पहले चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण कराना अनिवार्य होता हैं। मंगलवार से टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। हज हाऊस कलियर में हरिद्वार जिले के चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में हज समिती अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने हज यात्रियों को हज के अहकाम बताए। 

इस दौरान मास्टर  हज ट्रेनर फरमान जावेद मौलाना आरिफ, मोलाना अरशद ने चयनित हज यात्रियों को हज के सफर के अरकानो को सही तरीके से पूरा करने और अहराम को सही तरीके से बांधने समेत अन्य जरूरी बातो की जानकारी दी। हज सिमिति अध्यक्ष खतीब अहमद अधिशासी अधिकारी ने बताया कि राज्य के 6 स्थानों पर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, अकरम साबरी, नफ़ीस अहमद, डॉक्टर दिली रमन, डॉक्टर शरफराज, जमशेद अली, अब्दुल कादिर, इजहार,शाहिद आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें