यूपी में कोहरे की चादर से लिपटी सुबह! वाराणसी व जौनपुर में तापमान में आई गिरावट, विजिबिलिटी शून्य

UP Weather : उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में शनिवार की सुबह कोहरे की चादर ने दृश्यता को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और यात्रियों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कोहरे का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी यात्रा में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था, और अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ने का अनुमान है।

वाराणसी में इस समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से कम है। शनिवार को दिन का तापमान अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दृश्यता लगभग दस प्रतिशत थी, आर्द्रता 54 प्रतिशत और हवा की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही। साथ ही, एक्यूआई 22 डिग्री सेल्सियस रहा और दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आधा डिग्री कम है। शुक्रवार को वातावरण में ठंडक का अहसास हुआ, और धूप भी असरहीन रही।

उत्तर प्रदेश के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं में कमी के कारण मौसम अभी ठंडा रहेगा। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बनारस और आसपास के जिलों में दो दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं, लेकिन सुबह गंगा तट पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है, और घाटों पर सुबह का नजारा अध्यात्मिक नजारा देखने लायक हो रहा है।

वहीं, जौनपुर जिले में भी घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। शनिवार को जिले का तापमान 11 डिग्री पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 14 डिग्री था। घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 288 पहुंच गया है, और हवाओं की रफ्तार सिर्फ तीन किमी प्रति घंटे है।

कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है, और कई ट्रेनें और बसें देरी से चल रही हैं। स्कूली बच्चे भी कड़ी ठंड और कोहरे में स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे खासकर श्वास संबंधी मरीजों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े : ‘अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना किया तो गोली मार दी..’, लखनऊ में प्रेमिका बोली- ‘वह साइबर ठग है, ब्रेकअप से नाराज था’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें