Punjab : जालंधर में पूर्व विधायक के भतीजे का चाकू मारकर कत्ल

जालंधर वेस्ट। शुक्रवार देर शाम मामूली विवाद के दौरान कुछ व्यक्तियों ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे, 17 वर्षीय विकास की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी।

जानकारी के अनुसार, विकास, निवासी बस्ती दानिशमंदा, अपनी गली में कुछ युवकों से झगड़ा कर रहा था। विवाद बढ़ने पर तीन हमलावर तेजधार हथियार लेकर आए और विकास पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने धारदार चाकू उसकी छाती में घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि विकास उनके ताया का बेटा था। उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें