Lucknow : लुलु मॉल की पार्किंग में चली गोली, सेल्समैन के पैर से छूकर निकली; हत्या के प्रयास में FIR दर्ज

Lucknow : लखनऊ में लुलु मॉल की वीआईपी कार पार्किंग में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना हुई है। सेल्समैन तनिष्क शुक्ला को पीछे से गोली मार दी गई है। घटना करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित ने मौके पर मिली बुलेट को पुलिस को सौंप दिया है। उसकी शिकायत पर शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर के बर्रा निवासी तनिष्क शुक्ला मॉल के ज्वेलरी स्टोर में काम करते हैं। वह तेलीबाग में किराये के मकान में रहते हैं। उनके अनुसार, चार दिसंबर की दोपहर वह गेट नंबर चार से मॉल में दाखिल होकर वीआईपी कार पार्किंग में पहुंचे थे, तभी अचानक उनकी दाहिनी जांघ में गोली लगी और वह दीवार में जाकर लगी।

पीड़ित का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि गोली किसने चलाई और कहा से आई। घटना के तुरंत बाद उन्होंने मौके से मिली बुलेट को स्थानीय चौकी ले जाकर दरोगा को सौंप दिया। करीब आठ दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि गोली चलाने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस की टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : ‘अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना किया तो गोली मार दी..’, लखनऊ में प्रेमिका बोली- ‘वह साइबर ठग है, ब्रेकअप से नाराज था’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें