
लखनऊ में एक सनसनीखेज घटना में प्रेमी आकाश कश्यप ने युवती लक्ष्मी थापा को उसके घर में घुसकर गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पारा थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में हुई इस वारदात में आरोपी युवक आकाश कश्यप ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें लक्ष्मी हाथ में गोली लगी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई और उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आकाश कश्यप और लक्ष्मी थापा का पहले से प्रेम संबंध था। लेकिन बीते समय में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। आरोपी युवक पहले से ही ब्रेकअप से नाराज था, और इसी गुस्से में उसने यह वारदात अंजाम दी। लक्ष्मी की बड़ी बहन राधिका थापा की तहरीर पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अभी आरोपी की तलाश जारी है।
प्रेमिका का आरोप है कि आकाश साइबर फ्रॉड में भी शामिल था और गैंग को अपने बैंक खातों का किराया देता था, जिसके बदले उसे मोटी कमाई होती थी। इन पैसों से ही उसने हाल ही में एक स्कॉर्पियो कार खरीदी थी, जिसकी डैशबोर्ड में वह हथियार रखता था। पीड़ित प्रेमिका का कहना है कि जब उसने आरोपी से अननेचुरल सेक्स से मना किया, तो उसने घर आकर गोली मार दी। साथ ही, उसने बताया कि आरोपी का पुलिस और अपराधियों से अच्छा संपर्क है, और उसने क्रिमिनल हिस्ट्री देख नाता तोड़ने पर उसके साथ अपराध किया।
यह भी पढ़े : बच्ची के साथ रेप किया, शरीर पर 22 जगह नाखूनों से नोचा, प्राइेट पार्ट को दांत से काटा; दरिंदगी के बाद कर दी हत्या










