
UP : उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव तय हो गया है। शासन ने शुक्रवार को 67 IAS अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं, जो 1 जनवरी से प्रभावी होंगे। इन प्रमोशनों में 2001 बैच के 4 अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि 2010 बैच के 19 अधिकारियों को सचिव या कमिश्नर रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2013 बैच के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड का वेतनमान और 2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल प्रदान किया गया है।
प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के एम. देवराज द्वारा जारी इन आदेशों के अनुसार, इन बदलावों में लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी का स्थानांतरण भी शामिल हो सकता है, क्योंकि उनकी पदोन्नति 1 जनवरी से सचिव रैंक में हो जाएगी। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों के तबादले भी संभावित हैं। 2010 बैच के कुछ अफसरों को प्रमोशन के बाद कमिश्नर पद पर भी तैनाती दी जा सकती है।
शासन ने शशि भूषण लाल, सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू, और एसवीएस रंगाराव सहित कई आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया है। वहीं, सचिव व कमिश्नर पद की कतार में शामिल हैं- अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभू कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवीन्द्र कुमार, ओम प्रकाश आर्य, नागेन्द्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरि, कृष्ण कुमार, और सुधा वर्मा। इन सभी अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान भी दिया जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात के बालाजी, आशुतोष निरंजन, और सुजीत कुमार को भी प्रमोशन मिला है।
2013 बैच के इन अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान मिलेगा, जिनमें दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येन्द्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, रवीन्द्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ला, विशाल भारद्वाज, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह सचान, डॉ वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ कंचन सरन, रघुबीर, चांदनी सिंह, और राजेश कुमार त्यागी शामिल हैं।











