गोंडा : महाशिवरात्रि पर्व पर पृथ्वीनाथ व दुखहरन नाथ मंदिर पर जलाभिशेक के लिए उमड़े भक्त

गोंडा। जिले के ऐतिहासिक मंदिर बाबा पृथ्वीनाथ व दुखहरन नाथ पर लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर माथा टेका और महिलाओं व बच्चों पर महादेव की कृपा बनी रहे, इसकी मन्नतें मांगी।

गोंडा कें खरगूपुर थाना क्षेत्र में स्थित बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर पर रात चार बजे से ही जलाभिशेक कार्यक्रमषुरू हो गया, जहां पर खरगूपुर पुलिस सक्रिय रही। यहां पर दूर दूर से भक्त जलाभिशेक करने आ रहे थे। गोंडा शहर के प्रसिद्ध बाबा दुखहरन नाथ मंदिर पर सुबह चार बजे से ही भोलेनाथ की पूजा अर्चना महिलाओं में दिखा काफी उत्साह लंबी लाइन लगाकर बाबा दुखहरनाथ मंदिर में अपने बड़ी के कर रही इंतजार जय भोलेनाथ के लग रहे हैं नारे वही खरगूपुर ऐतिहासिक बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में उमड़ा जन सैलाब शिव भक्त कर रहे हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक सभी मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिव भक्त कर रहे हैं जलाभिषेक उसकी एक कहानी है कि महाशिवरात्रि के त्योहार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। आज शुक्रवार को सभी मंदिरों पर शिव भक्त श्रद्धालु करते हैं जलाभिषेक रहते हैं व्रत महाशिवरात्रि धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से इस दिन महाशिवरात्रि के पर्व को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं।

गोंडा झंझरी ब्लॉक के ग्राम नारायनपुर गांव में बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन आज क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे नव युवक कांवरिया विश्राम घाट से जल भरकर डीजे भक्ति गाना के साथ जल लेकर पैदल चलकर बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर जल अभिषेक करते हैं मंदिर के पुजारी व मंदिर के व्यवस्थापक त्रिजुगी लाल गुप्ता द्वारा प्रसाद का वितरण किया जाता है मंदिर के व्यवस्थापक त्रिजुगी लाल गुप्ता ने की मीडिया से खास बातचीत उन्होंने कहा कि काफी पुराना मंदिर है मंदिर के अगल.बगल रहने वाले लोगो ने रास्ता को अवरुद्ध कर लिए हैं शिव भक्तों को हो रही है कठिनाई जिला प्रशासन को रास्ता खाली करना चाहिए कांवरियों से की गई खास बातचीत महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने पैदल चलकर भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए डीजे भक्ति गाने के साथ क्षेत्र के मंदिरों पर किया जलाभिषेक वही प्रधान डाकघर जेल रोड के पास महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारे का किया गया।मनकापुर ,शुक्रवार को महाशिव रात्रि के पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरो के कपाट खुलते ही शिव भक्तो ने हर.हर महादेव..भोले बाबा की जयघोष के साथ शिव भक्तो ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के करोहामान गांव में स्थित करोहानाथ शिव मंदिर में शुक्रवार के तड़के सुबह मंदिर का कपाट खुलते ही शिव भक्तो ने हर.हर महादेव.भोले बाबा की जय हो के उद्घोष के साथ जलाभिषेक करते हुए पूजन.अर्चन किया।

क्षेत्र के बंदरहा गांव में स्थित मोटे नाथ शिव मंदिर,कस्बे के श्रीबानगढ देवी मंदिर परिसर में स्थित मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर,मोहल्ला शास्त्री नगर में स्थित सिदेश्वर नाथ शिव मंदिर,धुसवाचांद में स्थित नये नाथ शिव मंदिर,झिलाही बाजार में स्थित कटेश्वरनाथ शिव मंदिर,जिगना बाजार के पंचमुखी मंदिर व दिनकरपुर में स्थित माई राम कुट्टी परिसर में स्थित शिव मंदिरो में जलाभिषेक,रुद्वाभिषेक व शिव भक्तो द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजन.अर्चन किया गया।करोहामान शिव मंदिर में शिव भक्तो द्वारा जगह.जगह के लिये भव्य भण्डारे आयोजन किया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा,मछली बाजार चौकी प्रभारी अरबिद कुमार,जिगना बाजार शिव कुमार यादव,कस्वा चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिह,एसएसआई प्रबोध कुमार व महिला आरक्षी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे और पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके सिह भम्रणशील रह कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

जयप्रभा ग्राम के भक्ति धाम मंदिर में उमड़ा जन सैलाब इटियाथोक,। देवाधिदेव महादेव के पावन पर्व महाशिव रात्रि पर जयप्रभाग्राम के भक्ति धाम चारो धाम मंदिर पर अलल सुबह से जलाभिषेक का सिल सिला शुरू हो गया शिव भक्त हर हर महादेव का उद्घोष करते रहे कतार में शिवलिंग पर अभिषेक करते हुई महिलाएं बेल पत्र, पान, सुपाड़ी, रोली, मौली, चंदन, लौंग, इलायची, दूध, दही, शहद, धतुरा अपर्ति कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया,महाशिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर मानो श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा शिवालय परिसर हर.हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहे। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की कई जगहों पर भगवान शिव व माता पावर्ती की झांकी सजाई गयी ,मेले में भी लोगों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें