उत्तराखंड जन एकता पार्टी ने जारी किया संकल्प पत्र

सात सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

भास्कर समाचार सेवा

नई टिहरी। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र में मूल निवास, भू कानून, उपनलकर्मियों का नियमितीकरण, जिला चयन समिति का गठन, परियोजनाओं पर हक हकूक, टिहरी बांध के ऊपर 24 घंटे वाहनों को आवाजाही, बांध विस्थापितों का पुनर्वास, स्वास्थ सेवाओं को पीपीपी मोड से हटाना सहित 27 बिंदु शामिल हैं।

धनै ने कहा कि पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी उन्होंने धनोल्टी से जय नारायण बहुगुणा,  कर्णप्रयाग से डॉ. मुकेश पंत, पौड़ी सुरक्षित सीट से ओमकार कोहली के नाम की घोषणा की है।

टिहरी सीट पर स्वयं दिनेश धनै, ऋषिकेश सीट से अधिवक्ता कनक धनै पार्टी के प्रत्याशी होंगे। केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि जो लोग पार्टी मे आस्था जताते हुए पार्टी मे आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। पार्टी दलगत, जातिगत नीतियों से इतर केवल विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेगी।

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजय रतूड़ी, रागिनी भट्ट, गोविंद राणा, धनोल्टी प्रत्याशी जय नारायण बहुगुणा, पौड़ी प्रत्याशी ओमकार कोहली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें