बरेली: कांग्रेस के ऐजेंडे से सावधान रहें बोले- भूपेंद्र सिंह

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश्ध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा है कि देश को कांग्रेस के ऐजेंडे से सावधान रहना होगा। कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को छीनकर मुस्लमानों को देना चाहती है। उन्होंने यहां डीडी पुरम में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। 

भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर डा. उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा आदि ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौधरी, ब्रज प्रांत के सह – मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। मीडिया सेंटर डीडी पुरम में ब्रज क्षेत्र में मीडिया प्रबंधन का कार्य देख रहे शशी भूषण के कालेज में खोला गया है। 

उद्घाटन के बाद प्रेस वार्ता में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का ऐजेंडा हमेशा टकराव का रहा है। उसकी मंशा हमेशा गरीब को गरीब बनाने की रही है। कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण का हक छीनकर मुस्लिमों को देना चाहती है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिम समाज का है। उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से देश को आगाह करना चाहता हूं कि कांग्रेस के ऐजेंडे से सावधान रहें।

विरासत के मामले में कांग्रेस चाहती है कि किसी की मृत्यु के बाद 45 फीसदी संपत्ति सरकार की हो जाये। 55 प्रतिशत व्यक्ति को मिलेगी। यह संपत्ति किसे मिलेगी, जो आतंकी हैं, वातावरण खराब करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी सरकार के दस साल के लेखा जोखा को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की नीतियों को जनता ने पसंद किया है। हमने जो कहा है, वह किया है। प्रेस वार्ता में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार व भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें