बरेली: महिला अपराध रोकने में बहेड़ी पुलिस फेल, एक हफ्ते में छेड़खानी की 4 रिपोर्ट दर्ज कोई गिरफ्तारी नहीं

बहेड़ी-बरेली। इलाके में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। महिला अपराध रोकने में पुलिस नाकाम साबित है। यहां बहेड़ी और देवरनियां थानों में हाल ही में छेड़खानी के अलग अलग मामले सामने आए हैं। तीनों घटनाओं में छेड़खानी के मुकदमे दर्ज तो हुए है। लेकिन गिरफ्तारी एक भी नही हुई।

केस 1: छेड़खानी कर कमरे में किया कैद

छेड़खानी का पहला मामला बहेड़ी थाने के एक गांव से है। मामले में युवती का कहना है कि वह गांव के एक युवक जो बहेड़ी नगर में रहने लगा है, जिसको वह 5 साल से जानती है। युवक ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की युवक कमरे में बंद करके ताला लगाकर चला गया। वह किसी तरह वहां से छूटकर आ गई। युवक पहले उससे शादी करने को कहता था लेकिन वह अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर अमित पुत्र रहीस अहमद के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

केस 2: रात में घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश

छेड़खानी की दूसरी घटना में बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला का कहना है कि वह अपने मायके आई हुई थी उसका भाई विकलांग है। रात में करीब 11 बजे जब उसकी मां और भाई छत पर सो रहे थे तभी दूसरे गांव के युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने युवक सचिन पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम गैज़रपुर गौटिया के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

केस 3: देवर ने भाभी को बदनियती से दबोचा

देवरनियां थाना क्षेत्र की विवाहित महिला का कहना है कि उसका देवर ज़ुबैर सुब्हानी उस पर गलत नज़र रखता है। उसने इसकी शिकायत अपने दूसरे देवर सास ससुर व ननद से की तो उन सब ने मिलकर उसे मारा पीटकर उसे ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद जब वह अपने मायके में थी तभी उसका देवर वहां आया और उसे अकेला पाकर  उसने उसे गलत नियत से पकड़ लिया। जब वह चीखी चिल्लाई तब देवर ने उसे मारा पीटा। चीखने पर लोगों ने आकर उसे बमुश्किल बचाया। पुलिस ने इस मामले में पति रिजवान अहमद ,देवर ज़ुबैर सुब्हानी, मो0 शुएब पुत्रगण अनवार अहमद, नूरिश पुत्री अनवार अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

केस 4: सगी बहनों और मां को छेड़ने की पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज

छेड़खानी की चौथी घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र की है। दो सगी बहनों और उनकी मां के साथ छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में आरोपी पिता और उसके दो पुत्रों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है जिसकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का कहना है कि गांव के दो सगे भाई उस पर और उसकी सगी बहन पर गलत नीयत रखते है। उसकी माँ ने दोनां भाइयों की शिकायत उनके पिता से की तो उसने उसकी मां को गालियां देते हुए लाठी डंडों और लातों घूंसों से मारा। शोर सुनकर वह दोनों बहनें मां को बचाने गईं तो दोनों भाईयों ने दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए और दोनां के साथ अश्लील हरकतें की। उनके चीखने पर एक युवक ने उसके काट लिया और उसकी बहन को दूसरे भाई ने उसकी मां को दोनों भाइयों के पिता ने गलत नियत से पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी लोगों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। युवती का कहना है कि ये लोग दबंग किस्म के है। उनका परिवार बड़ा होने के कारण गांव में उनका कोई विरोध नहीं करता है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दो सगे भाईयों और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में कई स्थानों पर EVM की गड़बड़ी से मतदान हुआ अवरुद्ध

उत्तरप्रदेश, उत्तर प्रदेश चुनाव, चुनाव, लोकसभा चुनाव

अपना शहर चुनें