अयोध्या : भाजपा व संघ पदाधिकारियों द्वारा अभद्रता पर कांग्रेसियों नें किया अनशन

अयोध्या। मकर संक्रांति के अवसर पर कांग्रेस के नेतागणों के साथ अयोध्या दर्शन हेतु गये कांग्रेस पार्टी के ध्वज वाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ श्री राम मंदिर परिसर में भाजपा एवं संघ के लोगों द्वारा अभद्रता की गयी । इस घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में गांधी पार्क सिविल लाइंस में एकदिवसीय अनशन किया। अयोध्या में घटित घटना का विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ किया गया अभद्र व्यवहार बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा ऐसे अराजक तत्वों को भगवान सद्बुद्धि दे तथा प्रशासन को इन उपद्रवियों को चिन्हित कर इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा अनिल सिंह ने कहा सत्ताधारी दल के भय से प्रशासन अंधा और बहरा हो गया है। सुरक्षा के दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का घटना होना बहुत ही निंदनीय है। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा संविधान ने हर व्यक्ति को अपना धर्म पंथ और पार्टी का अनुकरण करने का अधिकार दिया है।

किसी पार्टी के झंडे का इस तरह से अपमान करना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोकतंत्र में आस्था नहीं है तथा वह इस देश में नाजीवाद लाना चाहती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय, पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, बृजेश रावत, विजय पांडे, राहुल मौर्य ,रामकरण कोरी , राजकुमार पाण्डेय,शीतला पाठक ,प्रवीण श्रीवास्तव राजकुमार मौर्य, राम सागर रावत ,तारिक रुदौलवी, करमराज यादव , अनंत राम सिंह,चंचल सोनकर, अब्दुल हकीम ,पप्पू, रमेश मोहन मिश्रा ,प्रेम पांडे ,राजेंद्र रावत ,फ्लवर नकवी , डॉ विनोद गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें