लोकसभा चुनाव : हिमाचल की मंडी सीट कांग्रेस के लिए क्यों बनी नाक का सवाल

शिमला । अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार है। कंगना ने टिकट मिलते ही चुनाव प्रचार में जुट गई थी। इस दौरान कंगना कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हमलावर हैं। बीते दिनों उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हालात का मारा कह दिया था। कंगना ने कहा था कि दोनों का राजनीति में कोई फ्यूचर नहीं है। कंगना की इस बात से प्रियंका गांधी भड़क गई और उन्होंने हिमाचल की मंडी सीट को नाक का साल बना लिया है। प्रियंका ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं से मंडी का चुनाव कठिन बनाने और भाजपा उम्मीदवार कंगना को हराने के लिए कहा है।

हिमाचल कांग्रेस नेताओं के साथ शनिवार को प्रियंका गांधी ने बैठक की। इस मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि कंगना को हराना ही होगा। उन्होंने कांग्रेस को सभी सीटों पर उत्साह के साथ कैंपेन करने को कहा, खासतौर पर मंडी सीट पर। प्रियंका गांधी नहीं चाहती हैं कि कंगना चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। बैठक में प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि वह चुनाव के आखिरी दो हफ्तों के दौरान शिमला में ही रहेंगी। साथ ही वह सभी उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी करेंगी।

बता दें कि हिमाचल में लोकसभा की कुल 4 सीटें हैं। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है। वहीं मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद हैं। ऐसे में भाजपा ने अब इस सीट से कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। कंगना कांग्रेस और राहुल-प्रियंका पर जमकर अटैक कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह सीट नाक का सवाल बन गई है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर यह सीट हारना नहीं चाहती है। ऐसे में प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह का नाम इस सीट पर आलाकमान ने फाइनल किया है।


कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले एक बयान में कहा था कि राहुल गांधी हालात के मारे हुए हैं। उनकी मां के बाद में वह राजनीति में आए इसलिए वह सफल नहीं हो पा रहे हैं। कंगना ने राहुल की निजी जिंदगी पर तंज कसा कहा कि न तो उनका परिवार बस पा रहा है और न ही करियर बन पा रहा है। कंगना ने प्रियंका पर भी निशाना साधा था। ऐसे में अब प्रियंका गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं को जोर लगाकर कैंपेन करने को कहा है।

दिल्ली में हुई प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नया ट्विस्ट आ गया है। मंडी सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की हां और ना के बीच उनकी जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का नाम सामने आया हैं। अब दिल्ली में 10 अप्रैल को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में विक्रमादित्य सिंह के नाम पर अंतिम फैसला होगा। वहीं शिमला सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप की कांग्रेस में एंट्री की चर्चा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें