पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन 3 नाम की लड़कियां, घर में बरसती है मां अन्नपूर्णा की कृपा

नाम किसी भी व्यक्ति की पहचान ही नहीं बताता बल्कि उसकी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोल देता है। हर नाम के व्यक्ति का स्वभाव, आदतें, पसंद और नापसंद अलग-अलग होती हैं। हिंदू धर्म में तो नाम का पहला अक्षर बच्चे की कुंडली के हिसाब से रखा जाता है। आज यहां हम बात करेंगे ऐसे 3 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

अगर लड़कियों के नाम का पहला अक्षर A हो तो : जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी मिलनसार स्वभाव की होती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनकी तरफ कोई भी बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। ये जिंदादिल होती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये अपने लिए तो भाग्यशाली होते ही हैं साथ ही अपने पिता के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इनके घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते।

अगर लड़कियों के नाम का पहला अक्षर K हो तो : जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की काफी धनी मानी जाती हैं। ये पैदाइशी भाग्यशाली होती हैं। अपने पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके घर-परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपने पिता के साथ-साथ अपने पति के लिए भी लकी मानी जाती हैं।

अगर लड़कियों के नाम का पहला अक्षर S हो तो : जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो ऊंचे भाग्य वाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये जहां रहती हैं वहां धन और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। ये अपने से ज्यादा दूसरों के लिए लकी मानी जाती हैं। ये आलीशान जीवन जीती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पिता को भी मिलता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल