Etah : एसएसपी ने पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली सलामी

Etah : एसएसपी श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने परेड में सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने तथा जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए … Read more

Etah : एसआईआर का कार्य शत- प्रतिशत होने पर सामूहिक भोज का आयोजन

Aliganj, Etah : विधानसभा 103 में एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने पर आज नवीन तहसील सभागार में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बीएलओ, लेखपाल, पर्यवेक्षक अधिकारीगण और मीडिया विभाग शामिल रहे। एटा जिले के अलीगंज विधानसभा 103 में विशेष ग्रहण पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार बहुत तेजी से चली है। बूथ … Read more

Etah : SDM ने सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण, परखी खाद वितरण व्यवस्था

Aliganj, Etah : कस्बा अलीगंज क्षेत्र के ग्राम कैल्ठा में स्थित कोऑपरेटिव सोसाइटी एवं क्षेत्र में खाद की प्राइवेट दुकानों का उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोसाइटी के सचिव एवं खाद विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अलीगंज क्षेत्र की सहकारी समिति व प्राइवेट खाद दुकानों पर एसडीएम … Read more

Etah : टूटा नाला बना मुसीबत, गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Aliganj, Etah : तहसील क्षेत्र के ग्राम गुनामई में नाली टूटने से गंभीर जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव की मुख्य गलियों की नालियां ध्वस्त होने के कारण गंदा पानी घरों के सामने और रास्तों पर जमा हो रहा है। इस स्थिति में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। … Read more

Etah : प्रशासन ने अनमैप और एएसडी मतदाताओं को जोड़ने पर बढ़ाया फोकस

Etah : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत जनपद एटा ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के मार्गदर्शन में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। अब प्रशासन पूर्ण ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ चारों विधानसभा क्षेत्रों में अनमैप मतदाताओं की मैपिंग एवं एएसडी मतदाताओं को जोड़ने के विस्तृत और सुव्यवस्थित … Read more

Etah : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, ग्राम पंचायतों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

Etah : विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत सीडीओ की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने के विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त बीडीओ और एडीओ (पंचायत) ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम … Read more

Etah : अलीगंज विधानसभा में मतदाता मैपिंग का कार्य 84% पूरा, तेज गति से जारी प्रक्रिया

Aliganj, Etah : विधानसभा का मतदाता मैपिंग कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। आज नवीन तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने मतदाता मैपिंग कार्य को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर्स से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मतदाता मैपिंग कार्य लगभग 84% पूर्ण हो चुका है। बीएलओ और सुपरवाइजर्स अपने-अपने क्षेत्र में बहुत सक्रिय होकर … Read more

Etah : पेटीएम से रिश्वत लेते लेखपाल पर गिरी गाज, एसडीएम ने किया सस्पेंड

Etah : पेटीएम में रिश्वत की रकम का भुगतान कराने के मामले में राजस्व लेखपाल पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम अलीगंज ने लेखपाल को निलंबित कर जांच तहसीलदार को सौंप दी है। रिश्वत का स्क्रीनशॉट और वीडियो वायरल होने से राजस्व विभाग की फजीहत हो रही थी। जैथरा विकास खंड के गांव सिराऊ निवासी … Read more

Etah : बमनई में बीएलओ की मदद को पहुँचे विधायक, एसआईआर प्रक्रिया पर जागरूकता अभियान तेज

Nidhauli Kalan, Etah : विकासखंड की बमनई के सचिवालय में एसआईआर सूची पुनः संशोधन के लिए महिला बीएलओ की सहायता हेतु क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी पहुंचे। वहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों को एसआईआर की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को मतदाता सूची की आवश्यकता … Read more

Etah : ठंड से बचाव के लिए प्रशासन सक्रिय, कंबल बाँटने से लेकर अलाव तक की व्यवस्था मजबूत

Etah : दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई शीतलहर के दृष्टिगत डीएम प्रेमरंजन सिंह के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों में आपदा राहत विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण कार्य तहसील प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। तीनों तहसीलों में संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार राहत … Read more

अपना शहर चुनें