
Meetha Poha Recipe : सुबह के नाश्तेम में पोहा शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने वाला माना जाता है। लेकिन आप रोजाना एक ही तरह का पोहा खाकर बोर हो गए हैं, तो अब आप मीठा पोहा ट्राई कर सकते हैं, जो स्वाद में बिल्कुल अलग और बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।
मिठा पोहा बनाने की विधि भी आसान है। इसके लिए आवश्यक सामग्री में एक कप पोहा, आधा टुकड़ा दालचीनी, एक टुकड़ा गुड़, आधा चम्मच काली सरसों, करी पत्ता, और दो हरी मिर्च शामिल हैं। विधि के अनुसार, सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, फिर काली सरसों और हरी मिर्च डालें। उसके बाद करी पत्ता और गुड़ डालें, जब गुड़ पिघलने लगे तो थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार करें। फिर लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और भिगोया हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह पकाएं। अंत में, हल्का धनिया पत्ता डालकर परोसें।
मीठा पोहा बनाने की रेसिपी (Meetha Poha Recipe)
मीठा पोहा बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप पोहा (पतला या मीडियम ग्रेड)
- 1 टुकड़ा गुड़ (स्वादानुसार)
- 1/2 टुकड़ा दालचीनी
- 1/2 चम्मच काली सरसों
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- करी पत्ता (कुछ पत्तियाँ)
- 1 से 2 चम्मच तेल
- पानी (गुड़ घुलाने के लिए)
- स्वादानुसार नमक (यदि आवश्यक हो) धनिया पत्तियाँ (सजावट के लिए, बारीक कटा हुआ)
मीठा पोहा बनाने की विधि
पहले पोहा को धोकर छान लें और हल्का सा सुखा लें। इसे थोड़ा फूला हुआ और नरम होने तक भिगोकर रख सकते हैं, फिर छान लें। एक पैन में थोड़ा पानी डालें और गुड़ तोड़कर उसमें डालें। मध्यम आंच पर गुड़ पिघलने दें और एक गाढ़ा सिरप बना लें। फिर इसे ठंडा होने दें। एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें काली सरसों डालें, जब वह चटकने लगे तो हरी मिर्च, करी पत्ता और दालचीनी डालें। कुछ सेकंड तक भूनें। अब उसमें ठंडा किया हुआ गुड़ का सिरप डालें। अच्छी तरह मिलाएं और पकने दें, ताकि मसाले और गुड़ का मिश्रण अच्छी तरह मिल जाए। यदि आवश्यक हो तो थोड़ा पानी डालें। भिगोया हुआ पोहा डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पोहा अच्छी तरह से मिश्रण में मिल जाए। इसे 2-3 मिनट तक पकने दें ताकि पोहा भी गर्म हो जाए। धनिया पत्तियाँ डालें और गरमागरम परोसें।
यह भी पढ़े : घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट्स जैसा पनीर बटर मसाला, आसान है ये रेसिपी