Recipe : गोभी से बनाएं होटल जैसे क्रंची मंचूरियन, मिनटों में हो जाएगी तैयार

Recipe : सर्दियों के शाम में अगर नाश्ते में कुछ क्रंची और चटपटा खाने को मिल जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। आज हम आपके लिए गोभी मंचूरियन की टेस्टी स्नैक्स रेसिपी लेकर आए हैं। यह स्नैक्स रेसिपी नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है। गोभी मंचूरियन घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। तो फिर देर किस बात की, घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट और क्रंची गोभी मंचूरियन।

गोभी के मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री

  • 1 छोटी गोभी (बारीक काटी हुई)
  • 2 टेबलस्पून मैदा
  • 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 टमाटर की चटनी (सॉस)
  • 1 टेबलस्पून सोया सॉस
  • 1 टेबलस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 टीस्पून सिरका
  • 1 टीस्पून शक्कर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए

गोभी के मंचूरियन बनाने की रेसिपी

सबसे पहले, गोभी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। फिर बारीक काट लें। एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, बेकिंग सोडा, काली मिर्च, और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं। गोभी के टुकड़ों को इस बैटर में डुबोएं, अच्छे से कोट कर लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें। फिर गोभी के टुकड़ों को सुनहरा और क्रंची होने तक तल लें। फिर निकालकर पेपर टॉवल पर रखें। एक पैन में थोड़ा सा तेल लें। उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनें। फिर सोया सॉस, टमाटर सॉस, हरी मिर्च का पेस्ट, सिरका, शक्कर डालें। अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट पकने दें। तल कर रखी हुई क्रंची गोभी को इस सॉस में डालें। हल्के से मिलाएं ताकि सारी ग्रेवी अच्छी तरह से कोट हो जाए। तुरंत परोसें, आप चाहें तो ऊपर हरे प्याज से सजाकर सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : सर्दी में घर बनाएं बनारस के मशहूर तीसी के लड्डू, बाजारों में बढ़ रही है मांग

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें