काशीपुर : रिश्तेदारों पर देह व्यापार के लिए मजबूर करने का लगा आरोप

दैनिक भास्कर समाचार सेवा

काशीपुर। एक महिला ने अपनी भाभी समेत पांच लोगों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे देह व्यापार के लिए विवश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्रा देकर कहा कि उसका विवाह 11 वर्ष पूर्व हुआ था।

पति से विवाद के बाद पंजाब ले जाकर गलत काम में धकेला

पति उसके साथ मारपीट करता था। पति से विवाद के बारे में उसने नानकमत्ता में रहने वाली अपनी भाभी से जिक्र किया। भाभी ने उसे यह कहकर अपनी मां, बहन और भाई आदि के पास जालंधर भेज दिया कि मामला शांत होने पर कुछ महीने बाद वहां से लौट आना। जालंधर में वह भाभी के परिजनों के साथ किराये के मकान में रहती थी। वहां उसकी भाभी का भी आना-जाना था। आरोप है कि भाभी और उसकी बहन ने उसे जबरन ड्रग्स दी और नशे की हालत में उसकी अजनबी लोगों के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना ली। दोनों बहनें ड्रग्स का धंधा करती हैं। वे पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार भी हो चुकी हैं।

उन्होंने कई महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। इनके चंगुल से छूटकर वह अपने मायके काशीपुर आ गई। पीड़िता ने बताया कि 5 अप्रैल को उसकी भाभी के साथ भाभी की मां, बहन, भाई और उसका पति उसके घर में घुस आए और अभद्रता करते हुए उसे जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें