गोरखपुर : भाजपा ने धर्मसभा व पदयात्रा के सफलता की बनाई रणनीति

गोपाल त्रिपाठी 
बडहलगंज, गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा अंतर्गत चिल्लूपार विधानसभा के भाजपा बडहलगंज मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरूवार को हुई। जिसमें 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले धर्म सभा तथा एक से पंद्रह दिसंबर तक 150 किलोमीटर की होने वाली पैदल यात्रा के सफलता की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद कमलेश पासवान ने सेक्टर प्रवासियों, सेक्टर प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों से वृत्त लिया और मोर्चों के बनाये गये नये पदाधिकारियों को जी जान से जुट जाने को कहा। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से 25 नवम्बर को अयोध्या में होने वाले धर्म सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उस ऐतिहासिक क्षण का भागी बनने की अपील की साथ ही एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक 150 किमी तक होने वाली पैदल यात्रा के विषय में भी चर्चा की। लोकसभा बांसगाव के संयोजक नित्यानंद मिश्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विश्वामित्र त्रिपाठी एवं संचालन अखण्ड प्रताप शाही ने किया।
बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सबल सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पटेल एवं श्यामनारायण दुबे, बनवारी प्रसाद, महेश उमर, श्रीकांत सोनी, मायाशंकर शुक्ल, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश मिश्र, अष्टभुजा सिंह, डबलू सोनकर, रविंद्र राय, रामबिलास तिवारी, प्रशांत सिंह, राजकुमार जायसवाल, अंकित पटेल, कृष्णमोहन मौर्य, संदीप पासवान, अशोक राय, उपेंद्र शाही, सुनील सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, प्रकाशवीर जायसवाल, दिनेश पांडेय, अमृत विश्वास, संजय दुबे, राजकुमार निगम, रामजी दास, विजय निगम, रविकृष्ण अग्रवाल, रंजय कंन्नौजिया, कमलेश वर्मा, सुभाष त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

यूपी में दो दिन बाद बर्फीली हवाओं का कहर, 10 से ज्यादा जिलों में स्कूल बंद….नए साल पर अलर्ट जारी

उत्तरप्रदेश, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, कासगंज, गोरखपुर, नोएडा, पीलीभीत, प्रयागराज, बरेली, बहराइच, बाराबंकी, बिजनौर, लखनऊ

अपना शहर चुनें