Firozabad : योग्य हर मतदाता का नाम सूची में शामिल होगा, बोले- जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह

Tundla, Firozabad : मतदाता पुनरीक्षण प्रपत्र (एसआईआर) का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ मिलकर मतदाता सूची को अद्यतन करने में लगे हैं।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर सहित देश के कई राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश में, मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एसआईआर प्रपत्र का कार्य किया जा रहा है। चुनाव आयोग की मंशा है कि जो लोग जहां निवास करते हैं, उनका वोट वहीं दर्ज हो। जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए, और जो इसके पात्र नहीं हैं, उनके नाम हटाए जाएं। इसी उद्देश्य से एसआईआर प्रपत्र का कार्य जोरों पर चल रहा है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह ठेकेदार, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मनप्रीत सिंह कीर, शशांक प्रताप सिंह, तेजवीर सिंह, अरुण शास्त्री, विष्णु तिवारी, विनोद बाबू, सोनू कश्यप, गुड्डा दीक्षित, ज्ञानेंद्र सिंह, अमित बाजपेई और सुनील पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें