Firozabad : थाना समाधान दिवस में 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Khairgarh, Firozabad : थाना खैरगढ़ पर आयोजित थाना समाधान दिवस में आई आधा दर्जन शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

थाना खैरगढ़ पर आयोजित समाधान दिवस में जानकी प्रसाद निवासी शेखपुरा और हजारीलाल निवासी शेखपुरा ने खेत पर कब्जे को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अरुण कुमार ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने तथा रणवीर ने जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतों के निस्तारण के लिए भू-राजस्व निरीक्षक रजनीश शर्मा ने हल्का लेखपालों के साथ शिकायतें सुनकर उनका समाधान कराया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण में सहयोग किया।

इस दौरान लेखपाल अमर प्रताप, बृजेश कुमार, विपुल यादव, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें