देहरादून: पत्रकारों से वार्ता करते ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारी

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण और जन्म उत्सव कार्यक्रम 10 मई किया जाएगा।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि समिति दस वर्षो से समिति के माध्यम से समाजिक व धार्मिक आयोजन कर जन जागरण व जनकल्याण के कार्य कर रही है। भगवान परशुराम का जन्म उत्सव स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।

राजधानी देहरादून में प्रथम भगवान परशुराम चौक अस्तित्व में आ रहा है। 10 मई को परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, राजयसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, गंगा सभा हरिद्वारा के अध्यक्ष नितिन गौतम, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा प्रतिमा को लोकार्पण करेंगे।

प्रतिमा के लोकार्पण से पूर्व प्रातः 8 बजे सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी पर चारधाम यात्रा की कुशलता के लिए हवन होगा। प्रातः 10:30 बजे से पंडित बलराम शर्मा जी मधुर भजनो से प्रभु का गुणगान करेंगे। प्रेस वार्ता में समिति संरक्षक रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, सुनील उनियाल गामा, लालचंद शर्मा, आभा बड़थवाल, रूचि शर्मा, वासु वशिष्ठ, डॉ अजय वशिष्ठ, एस के शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, डीके शर्मा, मधुसूदन सुंदरियाल, अभय उनियाल, अनुराग गौड, संजय मिश्रा, रितेश शर्मा, विवेक कौशिक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें