पीलीभीत में दुर्घटनाओं की चीत्कार के बीच जागे एआरटीओ

पीलीभीत। जनपद में अचानक दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ जाने से एआरटीओ की नींद टूटी गई। इसके साथ ही वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। 

सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जान गवा चुके हैं और कई घायल अवस्था में अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के आंकड़ों के मताबिक करीब 24 घंटे के अंदर 42 से अधिक लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं। जिलेभर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और मनमाने तरीके से वाहन संचालित होने पर दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोमवार को एआरटीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बीसलपुर मार्ग पर यात्री वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया,

इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो, टेंपो, मैजिक, ई रिक्शा चालकों को चेतावनी दी। चेकिंग के दौरान 11 वाहनों का क्षमता से अधिक सवारियों के परिवहन करने एवं वाहन की बॉडी में परिवर्तन पर चालान की कार्यवाही की गई। उधर थाना बरखेड़ा के साथ ऑटो, टेंपो, ई रिक्शा, एवं  मैजिक के चालको की एक कार्यशाला का आयोजन किया।

वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि निश्चित सीट क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं। गाड़ी में सीटिंग परिवर्तन न करें, चेकिंग के दौरान अगर ऐसा पाया जाता है तो उनके वाहन सीज़ कर दिए जाएंगे। कार्यशाला में वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देश दिए गए  कि वाहन के वैध पत्रों के साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहनों का संचालन करें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें