रामा सिंह ने आरजेडी से दिया इस्तीफा, थाम सकते हैं चिराग पासवान का हाथ

पटना । आरजेडी के पूर्व सांसद रामा सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेजा है। इसके बाद उम्मीद है कि रामा सिंह बहुत जल्द चिराग पासवान का हाथ थाम सकते हैं।


जानकारी अनुसार बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद रामा सिंह ने आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को प्रेषित किया है। गौरतलब है कि रामा सिंह ने हाल ही में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब जबकि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है तो समझा यही जा रहा है कि रामा सिंह एलजेपी रामविलास में शामिल होने जा रहे हैं। रामा सिंह वैशाली या शिवहर से लोकसभा टिकट चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलता देख उनका आरजेडी से मोह भंग हो गया। संभवत: इसी कारण रामा सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा देकर चिराग पासवान का हाथ थामने का मन बनाया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बेंगलुरु भगदड़ में कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजा राशि वजन घटा रहे हैं तो न खाएं किशमिश नैनिताल में उमड़े सैलानी, पहुंच गई भारी भीड़ Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा