
आजकल के समय में गलत खानपान तथा बुरे आदतों के कारण पुरुषों में शुक्राणु की कमी की दिक्कत बढ़ती ही जा रही है। इसीलिए आज हम आप लोगों को कुछ ऐसी गलतियों के विषय में बताने जा रहे है, जिसके कारण आज के समय में अधिकतर लड़कों को शुक्राणु की कमी हो जाती है।
लड़कों के अंडकोषो को यदि अधिक गर्मी लगती है, तो लड़कों के शुक्राणु बनने की प्रक्रिया भट कम हो जाती है। इसीलिए गलती से भी लड़कों को अपने अंडकोष को गर्म चीजो के संपर्क में कभी भी नहीं लाना चाहिए, जैसे की अधिक देर तक लैपटॉप गोद में रखकर बैठना, मोबाइल को पेंट के जेब में रखना और ऐसे कपड़े पहनना जो बहुत टाइट हो।
आजकल के जमाने में बहुत से लड़कों को लगता है की शराब पीना एक आम बात है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते है की शराब पीने से पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हारमोन की कमी होने लगती है। जिसके कारण पुरुषों के अंडकोषो में शुक्राणु बनने की प्रक्रिया धीमी गति में हो जाती है।
आज के समय में बहुत सेे लड़कों में हस्त मैथुन करने की लत लग जाती है जिसके कारण वे लोग प्रतिदिन कई बार हस्त मैथुन करते है लेकिन ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। अधिकतर हस्त मैथुन करने के कारण लड़कों के शरीर में शुक्राणु की कमी हो जाती है और यदि किसी लड़के के शरीर में शुक्राणु की कमी हो जाती है तो उस लड़के का शरीर बहुत अधिक कमजोर हो जाता हैं।















