
Attack on Delhi bjp CM Rekha Gupta : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला की खबर सामने आई है। रेखा गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान यह हमला हुआ है। इस हमले में रेखा गुप्ता को हल्की चोट लगी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता को युवक ने मारा थप्पड़
आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीएम सिविल लाइंस के आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। यदि वह सफल हो पाता, तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर हुई, जहां उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं। इस हमले में रेखा गुप्ता को हल्की चोटें आई हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा और बाद में उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी शख्स की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोप से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि आरोपी शख्स कहां से आया था और सीएम हमला करने की वजह क्या थी। एक चश्मदीद ने बताया कि रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स ने पहले उन्हें अपनी समस्या बताने की कोशिश की। जब सीएम गुप्ता उसकी बात सुन रहीं थीं, उसी दौरान आरोपी शख्स ने उनको थप्पड़ जड़ दिया है।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध का स्थान है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़े : प्रेमी जोड़े ने भागकर की थी शादी, अब जान पर बना संकट, युवती ने परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप