
नियुक्ति पत्र वितरण एवं महाकुंभ 2025 प्रयागराज डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण का हुआ आयोजन
सीतापुर। मुख्यमंत्री युवा रोजगार उत्सव, नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का नियुक्ति पत्र वितरण एवं महाकुंभ 2025 प्रयागराज डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण कार्यक्रम खैराबाद स्थित भूमिजा ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रभारी मंत्री ने बटन दबाकर महाकुम्भ 2025 प्रयागराज डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण प्रारम्भ किया, जिसे सभी द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों का गति प्रदान करते हुए इन उद्योगों को प्रोत्साहित करने, अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने तथा प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से तथा प्रतिवर्ष 1 लाख नई सूक्ष्म इकाईयों को स्थापित किये जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में आगामी 10 वर्षों की समयावधि में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाईयाँ स्थापित किये जाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के जनपद सीतापुर में लाभान्वित लाभार्थियों अंकित यादव, इकर्श अवस्थी, फरीद खॉन, मो0 अहमद, मोहिनी द्विवेदी, निर्मला एवं सुधाकर को चेक वितरित किया गया।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत लैपटाप हेतु पात्र लाभार्थियों रामा देवी, अश्वती मिश्रा, शुभ वर्मा, गुरूनीव सिंह, अर्पिता गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह एवं अपर्णा को लैपटॉप वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयों आरती सिंह, गिलोरी कटियार, कु0 अनामिका राठौर, सपना अवस्थी, पिंकी रावत, सरोजनी देवी, कु0 अनुष्का शर्मा, सुमन चौधरी एवं लता देवी आदि को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया। शेष नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी नियुक्ति पत्र का वितरण कराया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत स्वरोजगार स्थापित कर युवा न सिर्फ स्वयं के आजीविका का साधन बना सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने जनपद में लक्ष्य के अनुरूप लोगों को योजना का लाभ दिये जाने हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि इससे रोजगार के नए आयाम सृजित होंगे। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किये जाने हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। इस मौके पर विधायक मिश्रिख राम कृष्ण भार्गव, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र की भी उपस्थिति रहे।
मिश्रिख चौरासी कोसी परिक्रमा मेला महोत्सव 2025 का किया भव्य शुभारंभ
मिश्रित-नैमिषारण्य, सीतापुर। आध्यात्म, आस्था और सनातन संस्कृति का भव्य संगम चौरासी कोसी परिक्रमा मेला महोत्सव दृ 2025 का शुभारंभ मंगलवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जनपद के प्रभारी मंत्री माननीय मयंकेश्वर शरण सिंह ने संत-महात्माओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। महोत्सव में कई गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी और उनके प्रतिनिधि मुनीन्द्र अवस्थी मौजूद रहे। इनके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि खैराबाद अभिषेक गुप्ता, स्थानीय संत-महात्मा, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी इस धार्मिक मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे।