ब्रेकअप के बाद घर में मिला युवक का सड़ा-गला शव, 14 सालों से महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था

कोलकाता। कोलकाता के लेक थाना क्षेत्र में एक घर से 42 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। मृतक लिव-इन रिलेशनशिप में था।

मृतक की पहचान सुभाशीष चक्रवर्ती के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुभाशीष पिछले 14 वर्षों से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हाल ही में दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से काफी टूट गए थे।

बुधवार रात को ढाकुरिया स्टेशन लेन स्थित घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने लेक थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो अंदर छत से लटका शव पाया गया, जो काफी हद तक सड़ चुका था। अनुमान है कि युवक ने एक नवम्बर को आत्महत्या की थी।

पुलिस ने गुरुवार सुबह इस घटना के आधिकारिक पुष्टि करते हुए यह भी जानकारी दी कि मृतक के पिता समर कुमार चक्रवर्ती ने भी वर्षों पहले आत्महत्या की थी। पिता की पेंशन ही उनके जीवन-यापन का साधन थी। सूत्रों के अनुसार मृतक और उसकी साथी के बीच पिछले सप्ताह मुलाकात हुई थी, जिसके बाद संभवतः यह घटना घटी।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आख़िर रिश्ते में ऐसा क्या हुआ जिससे सुभाशीष ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या सुसाइड नोट महिला को बचाने के उद्देश्य से लिखा गया है। जरुरत पड़ने पर महिला से पूछताछ की जाएगी। लेक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : Bihar Chunav : ‘यूपी में श्रीराम ने बदला चुनावी समीकरण तो अब बिहार में माता सीता की बारी…’ जानिए क्या है NDA की जीत का प्लान?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें