कर्नाटक में गैस सिलेंडर फटने से कन्नौज के युवक की दर्दनाक मौत, चार घायल

  • कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के शुक्लनपुर्वा गांव के रहने वाले युवक का।
  • कर्नाटक के महसूर में एक माह पूर्व हैं से गया युवक गुब्बारा बेचने का करता था काम।
  • क्रिसमस डे पर कर्नाटक में एक चर्च के पास हुए हादसे में हुई मौत।
  • कर्नाटक पुलिस की सूचना पर ठठिया पुलिस ने मृतक के गांव पहुंचकर की जांच पड़ताल।

कन्नौज। अपने परिवार का पेट पालने को लेकर रोजी रोटी कमाने कर्नाटक गए एक युवक की कर्नाटक में मौत हो गई। युवक गैस सिलेंडर से भरे जाने वाले गुब्बाड़े बेचने का कार्य करता था। युवक की मौत के बाद कर्नाटक पुलिस ने मामले की सूचना ठठिया पुलिस को दी, जिसके बाद ठठिया पुलिस ने मृतक के गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल भी की है।

जानकारी के मुताबिक ठठिया थाना क्षेत्र के गांव शुक्लनपुर्वा गांव निवासी सलीम पुत्र कमरुद्दीन 40 वर्ष अपनी और अपने परिवार की जीविका चलाने को एक माह पूर्व कर्नाटक के महसूर गया था। गुरुवार को क्रिसमस डे होने के कारण सलीम महसूर के पास मैसूर पैलेस के निकट 8 बजे के करीब एक चर्च के पास गुब्बारे बेंच रहा था। पता चला है कि इसे दौरान गैस सिलेंडर जिससे गुब्बारों में गैस भरी जाती है, उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तीव्र था कि, जहां हादसे में सलीम की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। घायलों को जहां स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक सलीम की मौत के मामले की जानकारी कर्नाटक पुलिस द्वारा कन्नौज जिले कि ठठिया पुलिस को दी गई।

मृतक सलीम का कर्नाटक के ही उपरोक्त क्षेत्रीय हॉस्पिटल में शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
कर्नाटक पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विस्फोट स्थल की जांच पड़ताल की गई। वहां की पुलिस के मुताबिक जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय चर्च के पास बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी। शुरुआती जांच में विस्फोट हीलियम गैस से होने बताया गया है। एक अन्य जानकारी में पता चला है कि, विस्फोट में सोडियम हाइड्राक्साइड का उपयोग हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कर्नाटक पुलिस कर रही है।

मामले की जानकारी कर्नाटक पुलिस द्वारा ठठिया पुलिस को दिए जाने के बाद थाना प्रभारी देवेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मृतक के गांव पहुंच कर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट कर्नाटक पुलिस को भेजी है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर्नाटक पुलिस कर रही है।

बताते चलें कि हादसे में मौत का शिकार हुए मृतक सलीम के परिवार में 17 वर्षीय बेटी निशा,12 वर्ष पुत्र साहिल,9 वर्षीय बेटी मानबी, पत्नी महरोज, के अलावा बूढ़ी मां इदरीशन भी हैं। सलीम की मौत की खबर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। फिलहाल परिवार सलीम के शव आने का इंतजार है।

यह भी पढ़े : नौकरी देने के बहाने कैंपस बुलाया, फिर युवती के साथ किया गैंगरपे; जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के यूडीसी व चपरासी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें