
झांसी: प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने घरेलू कलह और पारिवारिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने 8 साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। अक्सर दंपती के बीच झगड़ा होता रहता था। घटना के बाद से पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे क्वार्टर आउटहाउस के पास का मामला
घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे क्वार्टर आउटहाउस के पास की है। मृतक की पहचान सुरेंद्र अहिरवार (38) पुत्र संतोष अहिरवार निवासी हंसारी, झांसी के रूप में हुई है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ रेलवे क्वार्टर के पास रह रहा था। सुरेंद्र टाइल्स लगाने का काम करता था। मृतक के साले नितिन कुमार ने बताया कि उसकी बहन दीक्षा उर्फ अर्चना और सुरेंद्र के बीच प्रेम संबंध थे। परिजन इस शादी के खिलाफ थे, बावजूद इसके दोनों ने 8 साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था।
दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पत्नी
सुरेंद्र और दीक्षा के दो बच्चे हैं — 8 साल की नैंसी और 5 साल का गणेश। साले नितिन के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सुरेंद्र शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। एक बार उसने दीक्षा का सिर भी फोड़ दिया था। बीते गुरुवार को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दीक्षा घर छोड़कर चली गई।
बच्चों को बाहर भेज खुद लगा ली फांसी
घटना वाले दिन सुरेंद्र ने शराब के नशे में दोनों बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेज दिया और खुद कमरे के अंदर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे खेलकर लौटे तो दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सुरेंद्र का शव फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
घटना के 24 घंटे बाद भी दीक्षा का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और मोहल्ले वालों से पूछताछ की जा रही है।
लव मैरिज से खुश नहीं थे घरवाले
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र और दीक्षा की लव मैरिज से दोनों के परिवार खुश नहीं थे। यही वजह रही कि शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। साले नितिन ने बताया कि हम लोग इस झगड़े में कभी हस्तक्षेप नहीं करते थे।
ये भी पढ़ें:
Yamunotri Yatra Update : हाईवे एक हफ्ते से बंद, यात्रा पर सन्नाटा, 850 से अधिक यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
https://bhaskardigital.com/yamunotri-yatra-update-highway-closed-for-a-week-silence-on-travel-more-than-850-passengers-evacuated-safely/
राजीव गांधी पर निशिकांत दुबे का विवादित बयान, बोले- ‘फाइटर जेट डील में बिचौलिए थे वो…’
https://bhaskardigital.com/nishikant-dubey-controversial-statement-on-rajiv-gandhi-said/
हमास युद्ध पर ट्रंप ने दी डेडलाइन, बोले- 24 घंटे में एक और जंग होगी समाप्त
https://bhaskardigital.com/trump-gave-deadline-hamas-waranother-war-will-end-in-24-hours/