पत्रकारों के साथ मनाया येडा सीईओ अरुण वीर सिंह ने जन्मदिन

संजय शर्मा

गौतमबुद्ध नगर। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक रणवीर सिंह ने बुधवार को अपना 62 वां जन्मदिन पत्रकारों और प्राधिकरण के सहयोगियों के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री सिंह ने केक काटा और सभी लोगों का मुंह मीठा कराया। पत्रकारों ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह यमुना क्षेत्र के विकास की उन्होंने आधारशिला रखी है उसी तरह वह इस काम को अंतिम परिणति तक पहुंचा कर ही प्राधिकरण से विदाई लें।

उल्लेखनीय है कि अरुणवीर सिंह मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के पसंदीदा नौकरशाहों में से एक हैं। यही वजह है कि उनको यमुना क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मोनोरेल, मैडिकल डिवाइस पार्क और एमआरओ जैसे अति महत्वपूर्ण व विश्वस्तरीय प्रोजैक्ट्स को विकसित करने का दायित्व सौंपा गया है। और इस कार्य को पूरा करने के लिए योगी सरकार लगातार उनको एक्टेंशन देती आ रही है। श्री सिंह भी मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दिन रात इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर