
बड़कोट(उत्तरकाशी) : यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आगामी छह माह के लिए शीतकालीन अवकाश पर बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पहले मां यमुना मंदिर का खजाना खोला गया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम पूजा सम्पन्न हुई।
इस वर्ष यमुनोत्री धाम में करीब 6,45,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आस्था अर्पित की। यात्राकाल के दौरान मंदिर समिति को लगभग 50 लाख रुपये की आय हुई है। हालांकि, बीते वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और आय — दोनों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है।
यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल और सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि दान पात्रों और रसीद बुकों के माध्यम से यह आय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था अटूट है, और अगले वर्ष अधिक संख्या में भक्तों के आगमन की उम्मीद है।
ये भी पढ़े – राजस्थान में दीपावली के बाद हवा हुई जहरीली, कई शहरों में बढ़ा प्रदूषण स्तर