दिल्ली में यमुना उफान पर, बाढ़ का खतरा

भास्कर समाचार सेवा

नई दिल्ली। यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है| इस दिशा में में मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर राजस्व मंत्री आतिशी ने सोमवार सुबह अधिकारीयों के साथ मोटर बोट पर यमुना के विभिन्न हिस्सों में जाकर मुआयना किया| साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए विभागों के राहत और बचाव संबंधी तैयारियों का भी निरीक्षण किया|

पूरे उत्तरी भारत में हो रही भारी बरसात के कारण यमुना में तेजी से पानी बढ़ता जा रहा है| साथ ही हथिनिकुंड बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है| उन्होंने साझा किया कि, कल हथिनिकुंड बैराज से कई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जो रात होते-होते 3 लाख क्यूसेक तक पहुँच गया है| ऐसे में बहुत जल्द दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है|

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, ऐसे में राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित विभागों ने कमर कस ली है और युद्धस्तर पर काम कर रही है| राहत और बचाव कार्यों के लिए यमुना में 50 से अधिक मोटर बोट तैनात की गई है, जिसपर बचाव संबंधित सभी जरुरी उपकरण मौजूद है| साथ ही गोताखोर और मेडिकल टीमें भी तैयार है|

पल्ला से लेकर जैतपुर तक यमुना के खादर इलाकों में लगातार पैनी नजर बनाकर रखी गई है| विभाग द्वारा यमुना के निचले इलाकों में से लोगों को निकालने के लिए मुनादी की जा रही है| खादर इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया गया है| उन्होंने साझा किया कि, यमुना के निचले इलाकों में लगभग 40,000 लोग रहते है| राजस्व विभाग ने इन सभी लोगों को और उनके स्थानों को मार्क कर दिया है और किसी भी खतरे की स्थिति को भांपते ही इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया जायेगा| इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है कि किन लोगों को किस स्थान पर भेजा जायेगा| और जिन लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित इलाकों में लाया जायेगा और वहां उनके रहने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु