अद्भुत : यहाँ देखे सूर्य ग्रहण की सबसे साफ तस्वीरें

जयपुर. दुनियाभर में रविवार की सुबह से ही सूर्य ग्रहण को लेकर चर्चा है। प्रदेश में भी लगातार सूर्य ग्रहण किन जिलों में दिखेगा, इसे लेकर भी विशेषज्ञों ने अपनी राय दी है। विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर में (surya grahan in jaipur) सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। यानी यहां आंशिक सूर्य ग्रहण होने की चर्चा है।

राजस्थान में यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से ही देखा जा सकेगा, वहीं बीकानेर के घड़साना में सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। वहीं हरियाणा से सिरसा और कुरूक्षेत्र और उत्तराखंड के देहरादून में भी सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

​बड़ा होता गया आकार

सुबह 10.15 बजे से शुरू हुए सूर्य ग्रहण में जहां इसका आकार छोटा दिखाई दिया। वहीं इसके बाद एक बजे तक लगातार आकार बढ़ता गया, लेकिन तस्वीर की आकृति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

​घर की झोपड़ी से झांकता ग्रहण

वाटिका से अक्षय , सारांश और शिवांशू की ओर से भेजी गई तस्वीरों को लेकर उन्होंने बताया कि हमारे घर की चौक में सूर्य ग्रहण के बाद ऐसी तस्वीरे देखने को मिली, जिसे देखकर हम भी हैरान हो गए है। सूर्य चंद्रमा जैसा दिखा।

​सूर्य दिखा चांद जैसा

जयपुर में नवभारत टाइम्स को एक परिवार ने तस्वीरें भेजी है। पिंकसिटी के वाटिका क्षेत्र से भेजी गई इन तस्वीरों में सूर्य चंद्रमा आकार में दिखाई दे रहा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार दुंबई से लेकर भारत तक सूर्य की ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही है।

दिखी सूर्य ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें