
जालंधर। रेलवे स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस से लौट रही गर्भवती महिला की ट्रेन में डिलीवरी हो गई। पाटिल दीदी नामक महिला ट्रेन में सफर कर रही थी और अमृतसर से आ रही थी। इस दौरान ट्रेन में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
परिवार ने बताया कि करतारपुर रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक तेज दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद महिला की ट्रेन में डिलीवरी होने के बाद महिला को जालंधर स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। महिला की डिलीवरी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही ट्रेन में करवाई। मौके पर रेलवे की महिला कांस्टेबल मदद के लिए आई और प्लेटफार्म पर महिला को तुरंत एबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
महिला के पति ने बताया कि वह किशनगंज बिहार जा रही थी। ट्रेन में करतापुर में महिला की डिलीवरी हो गई। महिला के पति मुकेश ने बताया कि उसको लड़की ने जन्म दिया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला और बच्ची की हालत स्थिर है।
यह भी पढ़े : सिलबट्टे से कूचकर की पति की हत्या! फिर सूटकेस में भरा शव, गिरफ्तार पत्नी बोली- ‘मेरे चरित्र पर करता था शक’















