अमेरिका फिर बढ़ाएगा भारत पर टैरिफ? रूस को लेकर भी सख्त रुख….अमेरिकी वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यूरोपीय संघ से रूस पर दबाव बढ़ाने में अमेरिका की मदद करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और अधिक शुल्क लगाने की संभावना का संकेत दिया है। हालांकि इस दौरान बेसेंट ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों के संदर्भ में किसी कान नाम नहीं लिया है, लेकिन इस मुद्दे पर भारत अमेरिकी टैरिफ का सबसे बड़ा लक्ष्य बना हुआ है। 

भारत पर लगा चुका है 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

बता दें कि अमेरिका पहले ही रूस के साथ तेल व्यापार के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा चुका है। इस कारण भारत पर कुल टैरिफ दर अब 50% हो गई है। साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करने का आरोप लगाया है।

‘पुतिन को बातचीत की मेज पर आना पड़ेगा’

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि हम अब इस दौड़ में हैं कि यूक्रेनी सेना कितने समय तक टिक सकती है और रूसी अर्थव्यवस्था कितने समय तक टिक सकती है? अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ रूसी तेल ख़रीदने वाले देशों पर और ज़्यादा प्रतिबंध, और ज़्यादा द्वितीयक शुल्क लगा देते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी और राष्ट्रपति पुतिन को बातचीत की मेज पर आना पड़ेगा।

रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए तैयार- अमेरिका

उन्होंने कहा कि रूस पर अमेरिका दबाव बढ़ाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए हमें यूरोप में अपने सहयोगियों की भी जरूरत है। अमेरिकी वित्त मंत्री का यह बयान रूस द्वारा युद्ध शुरू होने के बाद से अपना सबसे व्यापक हवाई हमला करने के तुरंत बाद आया है।

रूस ने यूक्रेनी सरकारी परिसर में की बमबारी

बता दें कि रविवार को युद्ध और भी गंभीर हो गया। रूस ने कीव स्थित मुख्य यूक्रेनी सरकारी परिसर पर बमबारी की, जिसे यूक्रेन और उसके मुख्यतः यूरोपीय सहयोगियों ने “युद्ध में गंभीर वृद्धि” माना है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें