क्यों इतिहास के पन्नों में दर्ज है 21 फरवरी… पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

अंकुर त्यागी

आज 21 फरवरी है और आज का दिन इतिहास के पन्नों में बेहद महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज है, आज का दिन न केवल राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि अंतराष्ट्रीय नजरिये से भी बेहद महत्वपूर्ण है। बताते चलें की 1999 में आज 21 फरवरी के दिन ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई पाकिस्तान के लाहौर गए थे और लाहौर घोषणा पर हस्ताक्षर किये थे। आज ही के दिन सन 1948 में भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति के पास पेश किया गया था।

आपको बता दें कि लाहौर संधि पर हस्ताक्षर एक शिखर सम्मलेन की समाप्ति पर भारत के तत्कालीन प्रधानंत्री अटल बिहारी बाजपेई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा किये गए थे ,और दोनों देशों के सांसदों ने इसकी पुष्टि की थी ,लाहौर समझौते में परमाणु शस्त्रागार के विकास और परमाणु हथियारों के आकस्मिक और अनधिकृत परिचालन उपयोग से बचने की दिशा में एक आपसी समझ बनी थी। लाहौर घोषणा ने दोनों देशों के नेतृत्व को परमाणु दौड़ , साथ ही गैर-पारंपरिक और पारंपरिक दोनों संघर्षों से बचने की जिम्मेदारी भी दी थी। लाहौर संधि भारत-पाक के बीच दक्षिण एशिया में सैन्य तनाव कम करने और संबंधों को सामान्य करने के लिए बेहद महत्पूर्ण कदम था।

क्यों महत्वूर्ण है 21 फरवरी –

1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर समझौता हुआ।

1899 में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ जो भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवि, निबंधकार और लेखक थे उन्हें हिंदी साहित्य के महानतम रचनाकारों में गिना जाता है।

2001 में सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन हुआ।

2004 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने WTA खिताब जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

2008 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ गठबंधन किया।

2013 में हैदराबाद में हुए एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।

2024 में भारत के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित कानूनविद, उच्चतम न्यायालय के अनुभवी अधिवक्ता फली एस. नरीमन का निधन हुआ।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन