यूक्रेन और रूस के बीच क्यों ‘Invisible partner’ बना भारत, नई दिल्ली से 5000 किलोमीटर दूर देश की लड़ाई में है अहम रोल

Ukraine Russia : यूक्रेन में युद्धबंदी के मामलों में दुनिया के प्रमुख नेता भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ्तर में जुड़े थे, लेकिन हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद नई दिल्ली इस महत्वपूर्ण कूटनीतिक संवाद की एक केंद्रीय धुरी रही है। यही वजह है कि अलास्का बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद पुतिन पीएम मोदी को फोन करते हैं और बातचीत में प्रगति का जिम्मा भारत को सौंपते हैं। भारत की आर्थिक और कूटनीतिक स्थिति ऐसी है कि वह यूक्रेन में सीज़फायर को प्रभावित कर सकता है।

नई दिल्ली से यूक्रेन की दूरी लगभग 5000 किलोमीटर है, लेकिन तीन साल से अधिक समय से चल रही इस लड़ाई में भारत का भूमिका अहम हो गई है। रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत अपनी तटस्थ और संतुलित कूटनीति के जरिए एक अदृश्य लेकिन महत्वपूर्ण साझेदार (Invisible Partner) की भूमिका निभा रहा है। भारत की रूस से कच्चा तेल खरीदने की क्षमता ने नई दिल्ली को इस संघर्ष को प्रभावित करने की आर्थिक ताकत दी है।

हालांकि भारत प्रत्यक्ष रूप से इस युद्ध को प्रभावित नहीं कर रहा है, लेकिन रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मजबूत संबंध, उसकी रणनीतिक स्वायत्तता, और वैश्विक मंचों पर संवाद व शांति की वकालत ने इसे एक विश्वसनीय मध्यस्थ के रूप में स्थापित किया है।

अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच बहुप्रतीक्षित बैठक ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में उत्प्रेरक का काम किया है।

पुतिन-जेलेंस्की का पीएम मोदी को कॉल

अलास्का से लौटने के तुरंत बाद, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को फोन किया और इस बातचीत में प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान, पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी प्रयासों का समर्थन करने की बात कही। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

11 अगस्त 2025 को, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से बात की और रूस के हमलों, विशेष रूप से ज़ापोरिज़िया पर बमबारी, की जानकारी दी। जेलेंस्की ने रूस के तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता भी जताई ताकि युद्ध की वित्तीय क्षमता कम हो सके। उन्होंने भारत के शांति प्रयासों की सराहना की और सितंबर में UNGA में मुलाकात की इच्छा व्यक्त की।

यह भी पढ़े : Alwar Murder : पति को मारकर नीले ड्रम में डालने से पहले लगाए थे दो-चार पैग, बेटे ने सुनाई मम्मी की क्राइम स्टोरी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें