
कासगंज : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष को काला दिवस के रूप में मना रही है, इसी के चलते कासगंज में भाजपा जिला कार्यालय पर ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष में दुर्विजय सिंह शाक्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, अमाँपुर विधायक हरिओम वर्मा के साथ एक प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने कांगेस पर जमकर हमला बोला।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष में दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि 25 जून को देश को तानाशाही की सूचना रेडियो से मिली थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल की घोषणा के पीछे कोई ठोस कारण नहीं था। कांग्रेस चुनाव में हार से डरी हुई थी। इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए यह कदम उठाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान की शपथ लेकर भी उसे कुचल दिया। कांग्रेस ने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका पर कब्जा कर लिया। पत्रकारों को जेल भेजा गया। जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां विरोधियों को कुचला जाता है। 50 साल बाद आज आपातकाल को याद करना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि यह इतिहास की एक घटना मात्र नहीं बल्कि कांग्रेस की मानसिकता का प्रमाण भी है। कांग्रेस के कुकृत्यों की जानकारी लगातार युवा पीढ़ी को देने के लिये भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने तय किया है कि हम जन जन को 25 जून के काले अध्याय को बताने का काम करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों को उजागर करते हुए उन्होंने जो जनविरोधी कृत्य किये उन्हें जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिससे कांग्रेस पार्टी की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा आपातकाल का विरोध करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता ही नहीं इसका जिसने भी विरोध किया उन सभी को कांग्रेस सरकार ने जेल भेज दिया, चाहें मुलायम सिंह यादव या लालू यादव, लेकिन उनकी संतान आज कांग्रेस का साथ दे रही हैं। कांग्रेस अब राहुल और प्रियंका तक सिमट गई है। 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।