
Banke Bihari Mandir : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर का नकली पांडा बनकर महिलाओं को फंसाने वाला आरोपी प्रिंस वर्मा उर्फ प्रिंस ठाकुर पुलिस की रडार पर है। वीआईपी दर्शन के नाम पर अश्लील वीडियो बनाकर परेशान करने का मामला सामने आया है।
प्रिंस वर्मा का असली नाम प्रिंस ठाकुर है, जिसने वृंदावन की पवित्र गलियों में अपने काले खेल खेले हैं। खुद को ठाकरे बांके बिहारी मंदिर का पांडा बताने वाला यह युवक वीआईपी दर्शन का लालच देकर महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। उसका मुख्य मकसद अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करना था। जैसे ही उसके असली चेहरे का पता चला, उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हो गया है और वह फरार है।

सामने आई एक युवती ने खोली प्रिंस की पोल
प्रिंस का शिकार बनी एक युवती ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई, जिससे उसकी पोल खुल गई। करीब एक साल पहले युवती ने प्रिंस से मुलाकात की। उसने खुद को मंदिर का रसूखदार पांडा बताते हुए वीआईपी दर्शन का प्रलोभन दिया। धीरे-धीरे उसने युवती से दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर विश्वास में ले लिया।
पीड़िता का आरोप है कि प्रिंस ने उसे बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी दर्शन कराने के बहाने बुलाया और फिर एक दुकान पर कॉफी का प्रलोभन देकर ले गया। वहाँ उसने धोखे से युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद प्रिंस ने उससे एक लाख रुपये की मांग की, जिसे युवती ने मना कर दिया। पैसे न मिलने पर प्रिंस ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी की तलाश
वृंदावन कोतवाली में इस मामले की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सीओ सदर प्रीतम पाल सिंह ने यूपी टुडे को बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब प्रिंस वर्मा उर्फ प्रिंस ठाकुर की तलाश में जुटी है। चर्चा है कि वह इसी तरह कई और महिलाओं को होटल में मुलाकात के बहाने बुलाकर उनके वीडियो बना चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े : रायबरेली : एनटीपीसी ने किया मुरारमऊ स्थित शिव सरोवर का जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण













