दिल्ली किसे दे रही दिल? मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद सीट पर हुई बंपर वोटिंग, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट


दिल्ली में जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है और दोपहर 11 बजे तक 19.95% वोटिंग हो चुकी थी। शुरुआती घंटों में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदाताओं में जोश देखने को मिला।

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मतदान की स्थिति अलग-अलग रही। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीटों पर मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा, जबकि नई दिल्ली जिले में वोटिंग की रफ्तार धीमी रही। खासतौर पर मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर अब तक 27% वोटिंग हो चुकी थी, जबकि बाबरपुर में 31.30% मतदान दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, सेंट्रल दिल्ली की करोल बाग सीट पर अब तक सबसे कम सिर्फ 11% मतदान हुआ है।

शुरुआती घंटों में धीमी रही वोटिंग

मतदान के शुरुआती दो घंटों में दिल्ली के मतदाता सुस्त नजर आए। सुबह 9 बजे तक केवल 8.10% मतदान हुआ था। हालांकि, 11 बजे तक मतदान दर में तेज़ी आई और यह 19.95% तक पहुंच गया

समय के अनुसार मतदान प्रतिशत:

समयमतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक8.10%
दोपहर 11 बजे तक19.95%
दोपहर 1 बजे तक
दोपहर 3 बजे तक
शाम 5 बजे तक

दिल्ली के जिलों में मतदान प्रतिशत (11 बजे तक)

जिलामतदान प्रतिशत
सेंट्रल दिल्ली16.46%
ईस्ट दिल्ली20.03%
नई दिल्ली16.80%
नॉर्थ दिल्ली18.63%
उत्तर-पूर्व दिल्ली24.87%
उत्तर-पश्चिम दिल्ली19.75%
शाहदरा23.30%
दक्षिण दिल्ली19.75%
दक्षिण-पूर्व दिल्ली19.66%
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली21.90%
पूर्वी दिल्ली17.67%

सुबह 9 बजे तक विभिन्न जिलों में वोटिंग प्रतिशत

जिलामतदान प्रतिशत
सेंट्रल दिल्ली6.67%
ईस्ट दिल्ली8.21%
नई दिल्ली6.51%
नॉर्थ दिल्ली7.12%
उत्तर-पूर्व दिल्ली10.70%
उत्तर-पश्चिम दिल्ली7.66%
शाहदरा8.92%
दक्षिण दिल्ली8.43%
दक्षिण-पूर्व दिल्ली8.36%
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली9.34%
पूर्वी दिल्ली6.76%

दिल्ली की हॉट सीटों पर सुबह 9 बजे तक कितनी वोटिंग हुई?

सीटमतदान प्रतिशत
नई दिल्ली7.41%
कालकाजी6.19%
जंगपुरा7.33%
पटपड़गंज8.70%

पिछले विधानसभा चुनावों में कितना रहा था मतदान प्रतिशत?

दिल्ली में आमतौर पर मतदान प्रतिशत 60% से अधिक रहता है। पिछले चुनावों के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2015 में 67.47% मतदान हुआ था, जबकि 2020 के चुनावों में यह घटकर 62.60% रह गया था।

चुनाव वर्षमतदान प्रतिशत
202062.60%
201567.47%
201366.02%
200857.60%
200353.42%
199848.99%
199361.75%

चुनाव आयोग ने इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बुधवार का दिन चुना है। इसका उद्देश्य यह था कि वीकेंड पर मतदाता घूमने न निकल जाएं और मतदान में अधिक भागीदारी करें।


क्या कहता है वोटिंग प्रतिशत?

दिल्ली विधानसभा चुनावों में वोटिंग प्रतिशत का सीधा असर चुनावी नतीजों पर पड़ता है। पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को अधिक वोटिंग प्रतिशत का लाभ मिला है।

2020 विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत के अनुसार प्रमुख दलों का प्रदर्शन

पार्टीवोटिंग प्रतिशतसीटें
आम आदमी पार्टी53.6%62
बीजेपी38.5%8
कांग्रेस4.3%0

2015 विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत के अनुसार प्रमुख दलों का प्रदर्शन

पार्टीवोटिंग प्रतिशतसीटें
आम आदमी पार्टी54.3%67
बीजेपी32.2%3
कांग्रेस9.7%0

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मतदाताओं की संख्या और अन्य आंकड़े

इस बार दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

  • पुरुष मतदाता: 83.49 लाख
  • महिला मतदाता: 71.74 लाख
  • थर्ड जेंडर मतदाता: 1,261
  • युवा मतदाता: 25.89 लाख
  • पहली बार वोट डालने वाले मतदाता: 2.08 लाख

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल