
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने जा रही बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज से पहले एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। आमतौर पर जब टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की बात होती है तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत और इंग्लैंड के टेस्ट मुकाबलों के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तेंदुलकर नहीं, बल्कि इंग्लैंड का एक स्टार खिलाड़ी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं जो रूट की, जिन्होंने भारत के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ रन बनाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं भारत-इंग्लैंड टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर:
जो रूट (इंग्लैंड)
- मैच: 30
- पारियां: 55
- रन: 2846
- औसत: 58.08
- शतक/अर्धशतक: 10/11
इंग्लैंड के इस अनुभवी बल्लेबाज ने 2012 से 2024 के बीच भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और हर बार भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली है।
सचिन तेंदुलकर (भारत)
- मैच: 32
- पारियां: 51
- रन: 2535
- औसत: 51.73
- शतक/अर्धशतक: 7/13
‘मास्टर ब्लास्टर’ का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार है, लेकिन वो जो रूट से पीछे हैं।
सुनील गावस्कर (भारत)
- मैच: 38
- पारियां: कई
- रन: 2483
- औसत: 38.20
- शतक/अर्धशतक: 4/16
‘लिटिल मास्टर’ कहे जाने वाले गावस्कर ने 1971 से 1986 तक इंग्लैंड के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं।
एलिएस्टर कुक (इंग्लैंड)
- मैच: 30
- पारियां: 54
- रन: 2431
- औसत: 47.66
- शतक/अर्धशतक: 7/9
कुक ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर में स्थिरता और क्लास दोनों का शानदार मिश्रण दिखाया।
विराट कोहली (भारत)
- मैच: 28
- पारियां: 48
- रन: 1991
- औसत: 42.36
- शतक/अर्धशतक: 5/9
हालांकि अब कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद : AIMIM ने नाहल गांव जाकर की नमाज़ियों पर पुष्प वर्षा, शांति पूर्ण अदा की गई नमाज़