
टू-व्हीलर्स पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है, जिससे बाइक खरीदना पहले से ज्यादा किफायती हो गया है। इस कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। आइए जानें कि Hero Splendor और Honda Shine में से किसे खरीदना होगा ज्यादा फायदे का सौदा।
कीमत में बड़ी गिरावट
- Hero Super Splendor XTEC
- Disc Brake वेरिएंट: ₹82,305 (लगभग ₹7,000 सस्ता)
- Drum Brake वेरिएंट: ₹78,618 (एक्स-शोरूम, नोएडा)
- Honda Shine 125
- पुरानी कीमत: ₹85,590
- नई कीमत (जीएसटी कटौती के बाद): लगभग ₹77,031
इंजन और परफॉर्मेंस तुलना
फीचर | Hero Splendor Plus | Honda Shine |
---|---|---|
इंजन | 4-स्ट्रोक, OHC, सिंगल सिलेंडर | 4-स्ट्रोक, SI, BS-VI |
पावर | 5.9 kW @ 8000 rpm | 7.9 kW @ 7500 rpm |
टॉर्क | 8.05 Nm @ 6000 rpm | 11 Nm @ 6000 rpm |
गियरबॉक्स | 4-स्पीड मैनुअल | 5-स्पीड |
टॉप स्पीड | 87 kmph | 102 kmph |
फ्यूल सिस्टम | फ्यूल इंजेक्शन | PGM-Fi फ्यूल सिस्टम |
कौन है बेस्ट डील?
- Splendor – बजट फ्रेंडली, लो मेंटेनेंस, शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर।
- Shine – ज्यादा पावर, स्मूथ 5-स्पीड गियरबॉक्स, हाईवे राइड के लिए बढ़िया।