जब अलास्का में पुतिन से मिल रहे थे ट्रंप, तभी रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कर लिया कब्जा, अब फिर बढ़ेगा विवाद

Russia Ukraine War : अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक सीजफायर तक नहीं पहुंच सकी। इस बैठक के तुरंत बाद रूस से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुतिन को अलास्का से लौटे कुछ ही घंटे हुए थे कि रूसी सेना ने यूक्रेन में दो और गांवों पर कब्जा कर लिया है।

रूसी सेना ने यूक्रेन के दो और गांवों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है कि उसकी सेना ने दोनेत्स्क और निप्रॉपेट्रोस के क्षेत्र में दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। यह घटनाक्रम अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक के तुरंत बाद आया है, जो कोई तयशुदा सार्थक निष्कर्ष नहीं निकाल सकी। रूसी सेना की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि, “हमारी सेना ने शनिवार को यूक्रेन के दोनेत्स्क और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्रों में एक-एक गांव पर कब्जा कर लिया है।”

यह खबर अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक के कुछ ही घंटों बाद सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच तीन घंटे तक चली मुलाकात में सीजफायर पर सहमति नहीं बन सकी। हालांकि, ट्रंप का कहना है कि यह बैठक सकारात्मक रही है।

अलास्का से लौटने के बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और नाटो के नेताओं से भी फोन पर बात की। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि, “अब जो करना है, जेलेंस्की को ही करना होगा, तभी सीजफायर संभव है।” वहीं, जेलेंस्की भी सोमवार को वाशिंगटन आने की योजना बना रहे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध फरवरी 2022 से जारी है। यह संघर्ष तीन साल से अधिक समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों के बीच कोई स्थायी सीजफायर नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़े : ‘भारत-पाक बंटवारा जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन की वजह से हुआ’, NCERT के नए मॉड्यूल पर छिड़ा जुबानी युद्ध

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें