संबंध बनाने से किया मना तो युवक ने महिला को सरेआम पीटा, बीच सड़क पर घसीटा और थप्पड़ मारा

Bengalore : बेंगलुरु में दिनदहाड़े एक महिला के साथ सड़क पर नृशंस उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपी नवीन कुमार ने महिला पर रिलेशनशिप में आने का दबाव बनाया, जिसे न मानने पर उसने न केवल छेड़छाड़ की बल्कि महिला को थप्पड़ मारने, सड़क पर घसीटने और कपड़े उतारने की कोशिश भी की। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट रूप से दर्शाया है।

यह घटना 22 दिसंबर दोपहर लगभग 3:20 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला स्कूटी खड़ी थी, तभी आरोपी नवीन कुमार कार से वहां पहुंचा। उसने महिला का पर्स छीनकर उसकी तलाशी ली। फिर उसने महिला के ऊपर हमला बोलते हुए सरेआम थप्पड़ जड़ दिए, सिर और पीठ पर भी हमला किया।

आरोपी ने महिला के कपड़े तक उतारने की कोशिश की और उसे सड़क पर घसीटते हुए मारता रहा। इस दौरान आसपास खड़े 2-3 लोग तमाशा देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी महिला को मदद नहीं पहुंचाई।

आरोपी नवीन कुमार की पहचान हो चुकी है। घटना के तुरंत बाद वह अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। FIR के अनुसार, पीड़िता 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से नवीन के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच फोन कॉल और संदेश के जरिए बातचीत होती थी। आरोपी नवीन लगातार पीड़िता पर रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था, जिसे उसने साफ इनकार कर दिया था।

जब पीड़िता अपने पीजी से बाहर निकली, तो आरोपी नवीन उसकी राह में आया और बर्बरता से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी नवीन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : Epstein Files : दीवारों पर टंगी थी बच्चों की अश्लील तस्वीरें, जारी हुई रोंगटे खड़ी करने वाली फाइल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें