आज आपके शहर में 1 ग्राम सोने का क्या है रेट ? जानें फटाफट 10 बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट!

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ दिनों पहले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹1 लाख तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतें फिर से उछाल मार सकती हैं।

आज का सोने का रेट:
देश में आज 24 कैरेट सोना ₹9,821 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। 22 कैरेट सोना ₹9,002 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,366 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

क्या होता है 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना?

  • 24 कैरेट सोना: यह सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसकी शुद्धता 99.99% होती है। यह आमतौर पर सिक्कों या गोल्ड बार के रूप में उपलब्ध होता है। गहनों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होता क्योंकि यह बहुत नरम होता है।
  • 22 कैरेट सोना: इसमें करीब 91.6% सोना होता है, बाकी में कॉपर और जिंक जैसे मेटल मिलाए जाते हैं। यह सोना गहने बनाने के लिए उपयुक्त होता है क्योंकि यह 24 कैरेट की तुलना में थोड़ा मजबूत होता है।
  • 18 कैरेट सोना: इसमें 75% सोना और बाकी अन्य धातुएं जैसे निकेल, सिल्वर, जिंक आदि होती हैं। यह आमतौर पर हीरे या मोती जड़े गहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत:

  • दिल्ली:
    • 24 कैरेट – ₹9,831 प्रति ग्राम
    • 22 कैरेट – ₹9,017 प्रति ग्राम
    • 18 कैरेट – ₹7,378 प्रति ग्राम
  • मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु:
    • 24 कैरेट – ₹9,821 प्रति ग्राम
    • 22 कैरेट – ₹9,002 प्रति ग्राम
    • 18 कैरेट – ₹7,366 प्रति ग्राम
  • चेन्नई:
    • 24 कैरेट – ₹9,821 प्रति ग्राम
    • 22 कैरेट – ₹9,002 प्रति ग्राम
    • 18 कैरेट – ₹7,460 प्रति ग्राम
  • लखनऊ:
    • 24 कैरेट – ₹9,831 प्रति ग्राम
    • 22 कैरेट – ₹9,017 प्रति ग्राम
    • 18 कैरेट – ₹7,378 प्रति ग्राम
  • पटना:
    • 24 कैरेट – ₹9,826 प्रति ग्राम
    • 22 कैरेट – ₹9,007 प्रति ग्राम
    • 18 कैरेट – ₹7,370 प्रति ग्राम

चांदी की कीमत:

आज भारत में 1 ग्राम चांदी की कीमत ₹101.90 है। वहीं, 1 किलो चांदी ₹1,01,900 में मिल रही है। बीते एक हफ्ते में चांदी के भाव में करीब ₹1,900 की तेजी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का टिकट, टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर और हाटलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को गति देने में जुटे पूर्व छात्र नेता, अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी कानपुर : शुभम द्विवेदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम योगी पहलगाम नरसंहार का बदला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई