घाटाल में शिक्षक का सड़ा-गला शव मिला, तीन दिन से बंद कमरे में पड़ी थी लाश

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल नगर के 16 नंबर वार्ड में बुधवार रात एक शिक्षक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अरिंदम मुखोपाध्याय (53) के रूप में हुई है, जो बसंता कुमारी बालिका विद्यालय के समीप अपने घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पत्नी ब्यूटी मुखोपाध्याय भी एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। बताया गया है कि सोमवार से अरिंदम मुखोपाध्याय अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे। परिजनों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार रात कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पत्नी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के भीतर अरिंदम मुखोपाध्याय का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है और आत्महत्या या किसी अन्य कारण की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : बिहार में पीएम मोदी, शाह और नड्डा आज करेंगे चुनाव प्रचार, तीनों नेता विपक्ष की खोलेंगे पोल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें