06 करोड़ की लागत से केवलपुर गांव सभा मे बन रही पानी टंकी

रूपईडीहा/बहराइच। केन्द्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से सम्बद्ध पेयजल एंव स्वच्छता विभाग द्वारा नेपाल सीमा से सटे गांव सभा केवलपुर मे दो स्थानों पर पानी टंकियां बनाकर वाटर सप्लाई का कार्य मंथर गति से चल रहा है। इसके कर्ताधर्ता इंजीनियर ने लाक डाउन का कारण बताते हुए कार्य धीमी गति से चलने की बात कही है।

इस संबंध मे रूपईडीहा भाजपा नगर अध्यक्ष रतन कुमार अग्रवाल व मातादीन खेतान निवासीगण रूपईडीहा ने जल शक्ति मंत्रालय को केवलपुर गांव सभा हेतु वाटर सप्लाई की मांग की थी। इसी के तहत केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार के संबंधित विभाग को आदेशित किया था। केवलपुर गांव सभा के रूपईडीहा गांव के खलिहान मे भूमि चयनित की गयी। रूपईडीहा गांव मे पांच नलकूपों की बोरिंग होनी थी।

जिसमे से तीन की बोरिंग हो चुकी है। दो के लिए अभी भूमि उपलब्ध नही हो सकी है। भूमि मिलने पर दो बोरिंग और हो जायेगी। इधर तीन माह से रूपईडीहा गांव मे लाक डाउन की वजह से काम रूक गया था। पेयजल योजना के जिम्मेदार इंजीनियर आरबी राम ने बताया कि केवलपुर मे तीन बोरिंग का कार्य समाप्त हो चुका है। अब वाटर सप्लाई हेतु पाइप बिछाने का काम चल रहा है। जो शीघ्र ही पूरा हो जायेगा। अभी रूपईडीहा गांव की खलिहान मे काम अधूरा है। कार्य सम्पन्न होने के बाद रूपईडीहा बाजार, केवलपुर गांव, साकेतनगर व नई बस्ती आदि क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें