
मनोज जादौन/दैनिक भास्कर
हाथरस/हसायन। जनपद के हसायन क्षेत्र के राजबाहों में पिछले 1 माह से पानी नहीं आ रहा है जिसके कारण किसान हरे चारे की फसल के लिए अपने खेतों की परेवट नही कर पा रहा है। वही जंगली जानवर भी इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों की माने तो इन दिनों में गेहूं कटने के बाद खेतों में परेवट करने के बाद हरे चारे और बाजरा आदि की फसल कर दी जाती है। लेकिन रजवाह में पानी ना आने से फसल लेट हो गई है। वही जंगली जानवर भी पीने के पानी के लिए तरस गए हैं।










