
Vrindavan: कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा की तरह ही प्रसिद्ध है और हर साल आषाढ़ महीने में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते है। वृंदावन के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर सहित प्रमुख देवालयों में भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। भगवान भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा से पूर्व पंचामृत अभिषेक किया गया।
मान्यता है कि रथ खींचने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसीलिए भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होने और भगवान के रथ को खींचने के लिए आते हैं। वृंदावन में निकले रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस रथ यात्रा में बृज के अन्य देवालय ने भी भक्तों को दर्शन दिए। जिनमें राधा दामोदर मंदिर, श्याम सुन्दर मंदिर, मदन मोहन मंदिर, गोपीनाथ मंदिर शामिल हुए, भक्तों ने हरे राम हरे कृष्ण की धुन पर नाचते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें:
देश की सुरक्षा से खिलवाड़…जानिए कैसे पाकिस्तानी महिला के इश्क में जवान बना गद्दार
https://bhaskardigital.com/playing-with-the-countrys-security-know-how-a-young-man-became-a-traitor-in-love-with-a-pakistani-woman/
भोपाल : रतलाम में आज रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव का आयोजन
https://bhaskardigital.com/bhopal-regional-industry-skill-and-employment-conclave-organized-in-ratlam-today/